कोलेबिरा: 22 वर्षों से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार, कोलेबिरा पुलिस की कार्रवाई
कोलेबिरा थाना पुलिस ने 22 वर्षों से फरार चल रहे स्थायी वारंटी शेख पहलवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वह लंबे समय से एक पुराने मामले में फरार था। उड़ीसा में सजा काटने के बाद घर लौटने पर गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे दबोच लिया। शनिवार को दोपहर 2 बजे एसडीपीओ ने इसकी पुष्टि की। पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है।