खेरागढ़: खेरागढ़ तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ
खेरागढ़ तहसील परिसर में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी मनीष बंसल ने जनसमस्याएं सुनीं। बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों की शिकायतें दर्ज कर अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए। डीएम ने लेखपालों को भूमि व राजस्व विवादों का समयबद्ध समाधान करने तथा जरूरत पड़ने पर पुलिस सहयोग लेने के निर्देश दिए। कार्यक्रम के बाद उन्होंने तहसील प