लखीसराय: उत्पाद विभाग के टीम ने हलसी थाना क्षेत्र के प्रतापपुर एवं बरहरा गांव से दो शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार
उत्पाद विभाग की टीम ने हलसी थाना क्षेत्र से दो शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है। उत्पाद विभाग की टीम ने हलसी थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव से इसी गांव के रहने वाले कारू चौधरी की पत्नी पचोला देवी को 20 लीटर एवं हलसी थाना क्षेत्र के ही बरहरा वार्ड संख्या 13 से गेनहारी चौधरी के पुत्र राजेश चौधरी को 3 लीटर चुरलाई गई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।