भीलवाड़ा: जिला अस्पताल की बदहाल व्यवस्था उजागर, मरीज को गोद में उठाकर लाने को मजबूर परिजन, इमरजेंसी गेट पर नहीं मिला स्ट्रेचर
भीलवाड़ा जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल महात्मा गांधी अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। बुधवार शाम करीब 4 बजे का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें परिजन मरीज को गोद में उठाकर इमरजेंसी गेट से डॉक्टर रूम तक लाते नजर आ रहे हैं।