खींवसर: खींवसर कस्बे में बाइक के फिसलने के कारण दो युवक हुए घायल, एक को जोधपुर किया गया रेफर
खींवसर कस्बे मे नेशनल हाईवे 62 पर टांकला टोल प्लाजा के पास शनिवार को एक बाइक फिसलने से दो युवक घायल हो गए। घायलो को निजी वाहन की मदद से खींवसर सीएचसी लाया गया। जहां डॉ. विनोद सारण ने प्राथमिक उपचार कर एक गंभीर घायल को हाई सेंटर जोधपुर रेफर कर दिया। घायलो की पहचान अहमदपुरा निवासी किरोड़ीमल नायक व मेहराम नायक के रूप में की गई।