नागौर: खींवसर विधानसभा उपचुनाव के लिए आज प्रथम चरण की होम वोटिंग प्रक्रिया शुरू, घर-घर जाकर करवाया मतदान
Nagaur, Nagaur | Nov 4, 2024 नागौर जिले के खींवसर विधानसभा में होने वाले उपचुनाव को लेकर सोमवार को होम वोटिंग की प्रक्रिया शुरू हुई। इस दौरान आज सोमवार को होम वोटिंग का प्रथम चरण आयोजित हुआ। प्रथम चरण में कुल आठ मतदान दलों ने 148 बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाओ का घर घर जाकर मतदान करवाया। इस दौरान पूरी गोपनीयता के साथ मतदान की प्रक्रिया सम्पन्न करवाई गई।