--ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा एवं भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने देवी मानसी शर्मा को किया सम्मानित
--बिहार समाज समिति के छठ पर्व मिलन समारोह में सुहालका भवन के सेक्टर 14 के प्रांगण मे मेवाड़ी पगड़ी, दुपट्टा एवं स्मृति चिह्न भेंट कर किया अभिनंदन; जरूरतमंदों की सहायता के लिए उदयपुर में शीघ्र होगी नानी बाई का मायरा कथा।
@followers @top fans News 24 Udaipur Phool Singh Meena MLA
#udaipur #viralpost #nonfollowers #honor
उदयपुर। बिहार समाज समिति की ओर से आयोजित छठ पर्व मिलन समारोह में समाज की ब्रांड एंबेसडर एवं सुप्रसिद्ध कथा प्रवक्ता देवी मानसी शर्मा को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे उदयपुर ग्रामीण विधायक श्री फूल सिंह मीणा एवं भाजपा उदयपुर जिला अध्यक्ष श्री गजपाल सिंह राठौड़ ने देवी मानसी शर्मा को मेवाड़ की पारंपरिक पगड़ी एवं दुपट्टा ओढ़ाकर तथा स्मृति चिह्न (मोमेंटो) भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर विधायक फूल सिंह मीणा ने देवी मानसी शर्मा के सेवा एवं धार्मिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि हमें गर्व है कि बेटी मानसी शर्मा अपनी प्रतिभा और भक्ति के माध्यम से मेवाड़ का नाम देश-विदेश में रोशन कर रही हैं। उनका उद्देश्य केवल धार्मिक कथा एवं भजन गायन तक सीमित नहीं है, बल्कि मानव सेवा और देश सेवा के माध्यम से जरूरतमंदों की सहायता करना भी है।
समारोह के दौरान भारतीय जनता पार्टी उदयपुर के जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने गौ सेवा एवम जरूरतमंद परिवारों की सहायता के उद्देश्य से उदयपुर शहर में बहुत जल्द देवी मानसी शर्मा के मुखारविंद से नानी बाई का मायरा कथा आयोजित करवाने की घोषणा भी की।
इस अवसर पर मानव सेवा संस्थान ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं देवी मानसी शर्मा के पिता श्री रजनीश कुमार शर्मा ने बताया कि मानसी शर्मा मात्र दो वर्ष की उम्र से ही खाटू श्याम जी के भजनों का गायन करती आ रही हैं। पिछले दो वर्षों से वे भारत के प्रख्यात आस्था चैनल पर नानी बाई का मायरा कथा के माध्यम से सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार के साथ जरूरतमंदों की सहायता हेतु निरंतर सेवा कार्य कर रही हैं। उन्होंने बताया कि हाल ही में नेपाल की राजधानी काठमांडू में भी नानी बाई का मायरा कथा का भव्य आयोजन किया गया था। इस दौरान नेपाल के प्रतिष्ठित उद्योगपति चौधरी ग्रुप एवं खेतान ग्रुप द्वारा भी देवी मानसी शर्मा को सम्मानित किया गया था।
बिहार समाज समिति के इस समारोह में समाज के अध्यक्ष श्री सुनील कुमार सिंह, सचिव श्री प्रवीण कुमार, कोषाध्यक्ष श्री गोकुल झा, दिलीप सिंह श्री मनोज आर्या, पांडे जी सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिक एवं सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में देवी मानसी शर्मा का सम्मान किए जाने पर उपस्थित लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की तथा उनके धार्मिक, सामाजिक एवं मानव सेवा के कार्यों की सराहना की।
Girwa, Udaipur | Nov 29, 2026