जौनपुर: मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव में बड़ा सड़क हादसा, 6 बच्चे हुए घायल
DRM इंटरनेशनल स्कूल की स्कूल वैन और एक बस की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में वैन में सवार आधा दर्जन बच्चे घायल हो गए, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।