भिंड नगर: ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर “आरोह” के आयोजन के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक सम्पन्न
म.प्र. खेल एवं युवा कल्याण विभाग के निर्देशानुसार जिले में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर “आरोह” वर्ष 2026 के सफल आयोजन को लेकर 23 अप्रैल को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं खेल संघों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में बताया गया कि 18 वर्ष तक के बालक-बालिका खिलाड़ियों के लिए 30 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का