पटना ग्रामीण: हज भवन के पास अपराधियों ने कार में सवार दो लोगों को मारी गोली, दोनों घायल अस्पताल में भर्ती
सचिवालय थाना क्षेत्र के हज भवन के पास बुधवार को अपराधियों ने कार में सवार दो लोगों को गोली मार दी। गंभीर हालत में राजू कुमार और पप्पू कुमार को IGIMS अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची सचिवालय थाने की पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी को खंगालने में जुटी है।