पटना ग्रामीण: पटना एयरपोर्ट पर पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार के 2 दिन से घर से बाहर नहीं निकलने पर उठाया सवाल
बिहार के CM नीतीश कुमार दो दिनों से अपने घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं। इसे लेकर जब बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्होंने पहली बार ऐसा देखा है कि चुनाव के वक्त CM दो दिन तक अपने घर से बाहर न निकले हो। मौके पर उन्होंने सवाल भी उठाया की CM नीतीश कुमार खुद घर से बाहर नहीं निकल रहे या उन्हें घर में बंद किया गया है।