पटना ग्रामीण: पटना के खगौल में हवलदार से हुए लूटपाट मामले का उद्भेदन, अभियुक्त गिरफ्तार
9 अप्रैल को खगौल में एक हवलदार से लूटपाट की वारदात की हुई थी। इस घटना में हवलदार से उनका बैग झपटकर अपराधी फरार हो गया था। जिसमें पिस्टल भी था। वहीं इस मामले को लेकर तकनीकी अनुसंधान से उद्भेदन कर लिया गया है। मामले को लेकर बुधवार को SDPO दीक्षा के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया।उन्होंने बताया कि इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।