डिंडौरी: अमरपुर के अमर ज्योति हाई स्कूल में पुलिस चौकी प्रभारी संतोष यादव ने साइबर क्राइम को लेकर छात्र-छात्राओं को दी जानकारी
अमरपुर के अमर ज्योति हाई स्कूल में चौकी प्रभारी संतोष यादव ने गुरुवार दोपहर 2:00 साइबर क्राइम और सेफ क्लिक के संबंध में छात्र-छात्राओं को जानकारी देते हुए जागरूक किया।दरअसल कलेक्टर के निर्देश एवं पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी संतोष यादव ने छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम व्हाट्सएप फेसबुक सोशल मीडिया को सावधानी के साथ चलाने की समझाइश दी ।