कोल: लच्छीमपुर में कर्जदारों की प्रताड़ना से तंग युवक ने जहर खाकर आत्महत्या की, कमरे में मिला सुसाइड नोट
Koil, Aligarh | Jan 27, 2025 लच्छीमपुर में कर्जदारों की प्रताड़ना से तंग युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। 29 वर्षीय गोविंद मोबाइल रिपेयरिंग का काम किया करता था। मृतक के भाई का आरोप है कि उनके भाई पर कुछ लोगों का कर्ज हो गया था। कर्जदार प्रतिदिन गोविंद को प्रताड़ित कर रहे थे और दुकान पर चक्कर लगाकर धमकियां दिया करते थे। प्रताड़ना से तंग युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।