पीलीभीत: दुधिया खुर्द में धार्मिक स्थल पर बुलडोज़र की कार्रवाई को लेकर तहसील में उच्च अधिकारियों की बैठक हुई
पूरनपुर तहसील क्षेत्र के दुधिया खुर्द रेलवे स्टेशन के पास में वर्षों पुराना सतभईया बाबा श्री बालाजी महाराज का मंदिर है। मंदिर के यज्ञशाला, हैडपंप व यात्री शेडों को रेल विभाग की टीम ने बीते शनिवार को बुलडोज़र से ध्वस्त करा दिया था। हिंदू संगठन के विरोध के बाद रेलवे के उच्च अधिकारियों ने तहसील प्रशासन व हिन्दू संगठन के साथ की बैठक