पीलीभीत: घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव रंजिशन में घर में घुसकर गर्भवती महिला से छेड़छाड़, विरोध करने पर की पिटाई
घुंघचाई थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली वृद्ध महिला ने बताया कि पड़ोसी पुरानी रंजिश के चलते घर में घुस आए और उसके साथ मारपीट करने लगे। चीख पुकार सुनकर वृद्ध महिला की गर्भवती पुत्रवधू बचाने पहुंची तो उक्त लोगों ने उसके साथ छेड़छाड़ कर उसके कपड़े फाड दिए और उसको खीचकर ले जाने का प्रयास किया। किसी तरह परिवार के लोगों ने उसको बचाया गया।