पीलीबंगा: रामपुरा गांव में मजदूर पर जानलेवा हमला, गंडासी से सिर पर किया वार, छह हमलावरों पर आरोप
सूरतगढ़ से मजदूरी कर मोटरसाइकिल पर घर लौट रहे एक युवक को रामपुरा गांव में घेरकर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए 6 लोगों ने एकराय होकर मारपीट की। पुलिस ने आज गुरुवार को बताया कि प्रेमपुरा निवासी इकबाल सिंह ने पीलीबंगा पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।