टीकमगढ़: टीकमगढ़ में फिर बढ़ी गर्मी, पारा 41.5 डिग्री: बारिश की संभावना; 15 से 20 जून के बीच मानसून आने की उम्मीद
टीकमगढ़ में दिन और रात के तापमान में एक बार फिर वृद्ध ि दर्ज की गई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री था, जो रविवार को बढ़कर 41.5 डिग्री पर पहुंच गया। रात का तापमान भी 26 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है, जिसस े लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं। आज सोमवार को मौसम में 30 प्रतिशत आर्द्रता(ट्यूमिडिटी) है और हवा 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है।