#मिशन 2027 की तैयारी में जुटी अपना दल (कमेरावादी), बूथ स्तर तक संगठन विस्तार पर जोर
प्रयागराज, घूरपुर – अपना दल (कमेरावादी) की जमुनापार इकाई की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक मंगलवार को रामसेवक नगर स्थित श्री मंगला गेस्ट हाउस में हुई। जिलाध्यक्ष रमेश चन्द्र पटेल की अध्यक्षता में हुई बैठक में विधि मंच के प्रदेश सचिव अर्जुन सिंह पटेल ने मिशन 2027 को निर्णायक बताते हुए सेक्टर से बूथ तक संगठन पूरा करने के निर्देश दिए। व्यापार मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष जयकौशल ने कार्यकर्ताओं से गांव-वार्ड स्तर पर पार्टी की नीतियां पहुंचाने को कहा। नेताओं ने भरोसा जताया कि जमीनी मेहनत से पार्टी मिशन 2027 में नई सफलता हासिल करेगी।
#viralnews