बरेली: आईवीआरआई बरेली में आयोजित दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
बरेली के आईवीआरआई में आयोजित भव्य दीक्षांत समारोह में पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू।भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान बरेली में आयोजित 11वें दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मेधावी विद्यार्थियों को मेडल वितरित किए और वेटनरी साइंस के छात्रों को पशु कल्याण, नवाचार और समाजसेवा के लिए प्रेरित किया।