सिहोरा: किसान की बेटी रश्मि ने रचा इतिहास, स्टेट मेरिट में चौथा स्थान पाया, सांदीपनि विद्यालय ने पहली बार मेरिट में जगह बनाई
शासकीय सांदीपनि विष्णु दत्त हायर सेकेंडरी स्कूल सिहोरा की छात्रा और गौराहा (भिटोनी) निवासी किसान वीरन-माया गडारी की बेटी रश्मि गडारी ने माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा घोषित कक्षा दसवीं के परीक्षा परिणाम में स्टेट मेरिट में चौथा स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। खास बात यह है कि सांदीपनि विद्यालय के इतिहास में यह पहला अवसर है।