बड़ौत: बावली गौशाला में चिचड़ी रोग के इंजेक्शन के बाद 6 गायों की हुई मौत, 3 गायों की हालत गंभीर
Baraut, Bagpat | Apr 20, 2025 बावली गांव की गौशाला में रविवार को 6 गौवंशों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों और गौशाला प्रबंधन ने तुरंत प्रशासन को सूचित किया। BDO ज्योति बाला ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। ग्राम प्रधान आदि ग्रामीणों ने बताया कि 2 दिन पहले गौवंशों को चिचड़ी रोग से बचाने के लिए पशुपालन विभाग की टीम ने इंजेक्शन लगाए थे। जिनसे गौवंशों की तबीयत बिगड़ने की आशंका जताई है।