बड़ौत: डूंडाहेड़ा में फैक्ट्री में आग लगने के बाद अधिकारियों ने किया निरीक्षण, मिला आतिशबाजी में प्रयोग होने वाला केमिकल
Baraut, Bagpat | Apr 20, 2025 जनपद बागपत में खेकड़ा कोतवाली क्षेत्र के डूंडाहेड़ा में अवैध रूप से संचालित फैक्टरी में शनिवार को धमाके के साथ भीषण आग लग गई। जिसमें कॉपर मोल्डिगं की आड में अवैध कार्य किया जा रहा था। फैक्ट्री में आतिशबाजी में प्रयोग होने वाला कैमिकल मिला है। आग लगने की घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की गाडियों ने घंटों कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।