रफीगंज: रफीगंज के कासमा थाना क्षेत्र के अरथुआ गांव में पत्नी ने पति पर मारपीट और जान से मारने की धमकी का मामला कराया
कासमा थाना क्षेत्र के अरथुआ निवासी तृप्ति देवी ने पति अनुप कुमार पर शराब पीकर मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और भरण-पोषण का खर्च नहीं देने का आरोप लगाते हुए FIR कराई है। महिला का आरोप है कि 22 जुलाई की शाम उनके साथ-साथ बच्ची की भी पिटाई की गई। शनिवार रात्रि 10 बजे कासमा थानाध्यक्ष अक्षयवर सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।