कोरबा: टाइगर प्वाइंट की 200 फीट गहरी खाई में मिला युवक का शव, हादसा या कुछ और? पुलिस जांच में जुटी
Korba, Korba | Jun 4, 2026 बालको-लेमरू मुख्य मार्ग स्थित टाइगर प्वाइंट क्षेत्र में एक युवक का शव गहरी खाई में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान नवनीत सिंह के रूप में किए जाने की चर्चा है। हालांकि पुलिस की ओर से पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. जानकारी के अनुसार नवनीत सिंह 2 जून की रात घर से निकलने के बाद वापस नहीं लौटे थे।