मैथा: विरसिंहपुर सरैया में गर्भवती महिला से मारपीट करने का आरोप ससुरालियों पर, पति समेत आधा दर्जन के खिलाफ मामला दर्ज
शिवली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की गर्भवती महिला ने अपने पति समेत ससुरालोजनो पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।पीड़िता ने कोतवाली शिवली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 13 मई 2025 को हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी और वह वर्तमान में तीन माह की गर्भवती है।आरोप है कि घरेलू विवाद के चलते उसके साथ मारपीट की गई