बंजरिया: सिसवापूर्वी पंचायत सरकार भवन में चल रहे सहयोग शिविर में कुल 30 शिकायतों के आवेदन पड़े
सिसवापूर्वी पंचायत सरकार भवन में चल रहे सहयोग शिविर में शुक्रवार तक कुल 30 आवेदन पड़े। जानकारी देते हुए पंचायत सचिव गणेश चौधरी ने बताया कि सबसे अधिक 8 आवेदन राजस्व विभाग में पड़े जिसमें एक का सामाधान हुआ,8 लंबित है। वही विद्युत विभाग के लिए कुल 7 आवेदन पड़ा है। जिसमे बीच सड़क से पोल हटाने,जर्जर पोल व तार बदलने के साथ नए व अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर लगाने के लिए है।