भोरे: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग जिला प्रशासन के सौजन्य से कई प्रखंडों हुआ नुक्कड़ नाटक, आपदा से बचाव को लेकर दी गई जानकारिया
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के तत्वाधान में जिला प्रशासन के सौजन्य से आपदा प्रबंधन जैसे, वज्रपात, आग लगी, सूखा, भूकंप सड़क सुरक्षा आदि विषयों को लेकर विभिन्न प्रखंडों में आम जनता को जागरूक किया गया। इस दौरान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने बचाव की जानकारियां लोगों को दी। भोरे, कटेया, फुलवरिया, पंचदेवरी प्रखंड में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूक किया गया।