सहजनवा: तेनुहारी शुक्ल में भूमि विवाद में पट्टीदारों ने शनिवार शाम बहन व भाई को लाठी डंडे व राड से मारपीट कर किया घायल
सहजनवा क्षेत्र के तेनुहारी शुक्ल में भूमि विवाद में पट्टीदारों ने शनिवार शाम बहन व भाई को लाठी डंडे व राड से मारपीट कर घायल कर दिया था। पीड़िता की तहरीर पुलिस चार के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज किया है। सहजनवा थाना क्षेत्र के तेनुहारी शुक्ल निवासी अंकिता यादव ने दिए तहरीर में बताया कि पट्टीदार के सामने मेरी भूमि है, जिसे वह कब्जा करना चाहते है।