जोशियाड़ा: उत्तराखंड में 7 जिलों के लिए येलो अलर्ट, अगले 3 घंटे भारी बारिश और आकाशीय बिजली की संभावना
उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र ने हरिद्वार, चमोली, देहरादून समेत 7 जिलों में अगले 3 घंटे के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। तेज बारिश, आकाशीय बिजली और गर्जन के चलते सतर्कता जरूरी है। प्रशासन ने भूस्खलन और नदी-नालों के जलस्तर के लिए सावधानी बरतने को कहा है।