मोठ: कटेरा पुलिस ने 20 लीटर कच्ची शराब के साथ एक महिला को किया गिरफ्तार
Moth, Jhansi | Jun 30, 2026 झांसी के कटेरा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ अभियान के दौरान पुलिस ने महुआहार कबूतरा डेरा निवासी एक महिला को 20 लीटर अवैध कच्ची देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।