कटनी नगर: पुलिस कंट्रोल रूम में एसपी अभिनव विश्वकर्मा ने ली अपराध समीक्षा बैठक, त्योहारों को लेकर दिए निर्देश
पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा द्वारा मासिक अपराध समीक्षा बैठक का आयोजन आज सोमवार दोपहर 1:00 से पुलिस कंट्रोल रूम में किया गया था जिसमें महिला संबंधी अपराध, मर्ग प्रकरण, लंबित शिकायतो के निराकरण, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही सहित सड़क दुर्घटनाओं को रोकने तुलनात्मक समीक्षा की गई इसके साथ ही आगामी त्योहारों के मद्देनजर भी पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया।