बूंदी: जिला कलेक्टर ने 15 किलोमीटर की जंगल सफारी के नए रूट का किया शुभारंभ
Bundi, Bundi | Nov 20, 2024 बूंदी महोत्सव के तहत आयोजित गतिविधियों के तहत रामगढ़ वन्य जीव अभयारण्य में नए रूट की शुरूआत की गई है। जिला कलक्टर ने 15 किलोमीटर के रूट का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आने वाले बूंदी उत्सव में देशी विदेशी सैलानियों का पूरा एक दिन जंगल सफारी के नाम रहेगा। उन्होंने कहा कि वन विभाग की ओर से इस कार्य पर काफी मेहनत की गई जो सराहनीय है।