बूंदी: जिला कलक्टर ने रोजगार सहायता शिविर का किया अवलोकन, एक दिवसीय रोजगार सहायता शिविर हुआ संपन्न
Bundi, Bundi | Nov 19, 2024 एक दिवसीय रोजगार सहायता शिविर का आयोजन मंगलवार को होटल शगुन, पावर हाउस के सामने, नैनवां रोड़ में किया गया।इस दौरान रोजगार सहायता शिविर का शुभारंभ नगर परिषद सभापति सरोज अग्रवाल के द्वारा किया गया। इस दौरान शिविर में जिला कलक्टर अक्षय गोदारा ने रोजगार मेले में पहुंचकर इन कंपनियों से दी जाने वाली नौकरियों की संख्या कार्य की प्रणाली कार्य के प्रकार की जानकारी ली