नशे में धुत होकर मई गांव के समीप हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को परबलपुर थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
परबलपुर थाना पुलिस ने रविवार को नशे में धुत होकर मई गांव के समीप हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है. परबलपुर थानाध्यक्ष पप्पू कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार इस व्यक्ति की पहचान समस्तीपुर जिले के काशीपुर गांव निवासी मनोज कुमार के रूप में की गयी है.