हुज़ूर: तबादला नीति से पहले कर्मचारियों से मांगे गए तीन विकल्प
Huzur, Bhopal | May 10, 2026 मध्यप्रदेश में जल्द ही बहुप्रतीक्षित स्थानांतरण नीति-2026के लागू होने की संभावनाओं के बीच लोक अभियोजनसंचालनालय ने विभागीय सर्जरी की तैयारी शुरु कर दी है।विभाग ने प्रदेश के जिला मुख्यालयों और तहसील स्तर परपदस्थ उन सभी अभियोजन अधिकारियों और कर्मचारियों कीलिस्ट मांगी है, जिन्हें एक ही स्थान पर तीन साल से अधिकका समय हो गया है।