बिल्हौर: शिवराजपुर में मानसिक रूप से विक्षिप्त युवती की ट्रेन से कटकर हुई दर्दनाक मौत
शिवराजपुर के मक्का पुरवा निवासी कैलाश बिहार की बेटी शालिनी शनिवार सुबह 10:00 बजे बिना कुछ बताएं घर से निकल गई।रास्ते में ट्रैक पार करते समय पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गई जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची परिजनों बताया कि शालिनी का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था।घटना की जानकारी होते ही घर में कोहराम मच गया ।