बिल्हौर: वासुद निवादा में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिला, जांच शुरू
ककवन थाना क्षेत्र के वासुद निवादा गांव में शुक्रवार रात करीब 10 बजे संदिग्ध परस्थितियों में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मामले में शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया है। पुलिस पूरी घटना की जांच में जुट गई है। एसीपी अमरनाथ यादव ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। सूत्रों के मुताबिक गुरुवार को मृतक को जान से मारने की धमकी मिली थी। फ़िलहाल जांच शुरू कर दी गई है