साहिबगंज के बोरियो में जेपीएससी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी, भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से मशाल यात्रा निकाली गई। नगर मंत्री निखिल राज के नेतृत्व में सैकड़ों छात्रों ने प्रदर्शन करते हुए “सेटिंग-गेटिंग नहीं चलेगा” और “14वीं जेपीएससी परीक्षा रद्द करो” जैसे नारे लगाए।
प्रदर्शनकारियों ने जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं की सीबीआई जांच, भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। विभाग संयोजक संजय दादा ने रांची में चल रहे छात्र आंदोलन को समर्थन देने की बात कही।
वहीं छात्र नेताओं ने कहा कि वर्षों की मेहनत के बाद परीक्षा देने वाले युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
देखिए बोरियो से पूरी खबर और मशाल यात्रा की तस्वीरें।
#बोरियो #जेपीएससी #जेएसएससी #छात्रआंदोलन #मशालयात्रा एबीवीपी साहिबगंज झारखंडसमाचार छात्रोंकीआवाज JPSCProtest
Sanjay Dada Kundan Rakshit