फर्रुखाबाद: पांचालघाट गंगातट पर गंगा में नहाने आए युवक की डूबने से हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
जनपद फिरोजाबाद थाना सिरसागंज के गांव नगला हरी निवासी 20 वर्षीय नितिन पुत्र ओंकार अपने साथियों और कुछ साधुओं के साथ फर्रुखाबाद पांचालघाट गंगा तट पर गंगा नहाने सुबह ट्रेन से आया हुआ था।गंगा नहाते समय युवक नितिन डूब गया। साथियों ने बचाने की कोशिश की।लेकिन वह नितिन को नहीं बचा सके।नितिन को गंगा से निकालकर में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉ ने मृत घोषित कर दिया