बैतूल नगर: शादी का झांसा, गर्भवती युवती से विश्वासघात और मौत... आरोपी प्रदीप काकोडिया गिरफ्तार, बैतूल कोर्ट ने भेजा जेल
बैतूल में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, फिर गर्भवती होने पर शादी से इनकार और गर्भपात का दबाव... आखिरकार मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर युवती ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मर्ग जांच के दौरान मृतका के परिजनों के बयान और मिले साक्ष्यों के आधार पर बैतूल बाजार पुलिस ने ग्राम मेडापानी निवासी आरोपी प्रदीप काकोडिया के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2