चंडी: तुलसीगढ़ में आमसभा में आवास सूची पर हुई चर्चा, ग्रामीणों के समक्ष सूची रखकर आपत्ति-सुझाव लिए गए
Chandi, Nalanda | Sep 25, 2026 चंडी प्रखंड की तुलसीगढ़ पंचायत के मुबारकपुर गांव में शुक्रवार को प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत विशेष आमसभा आयोजित की गई। आमसभा में पंचायत के विभिन्न वार्डों से तैयार पात्र लाभुकों की सूची ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों के समक्ष पढ़कर सुनाई गई। सूची में शामिल लाभुकों के नाम और पात्रता पर बिंदुवार चर्चा की गई। ग्रामीणों को सूची को लेकर आपत्ति या सुझ