पताही प्रखंड क्षेत्र के हाई स्कूल परिसर में गुरुवार से जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण शुरू हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ उदय कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रशिक्षण का संचालन प्रशिक्षक रामप्रीत साह, चंद मोहन सिंह, नित्यानंद सिंह, अशोक कुमार झा और सनी देव कुमार द्वारा किया जा रहा है।