जलालाबाद: जलालाबाद 12 पत्थर के पेट्रोल पंप के सामने ट्रक टेंपो की टक्कर, 6 घायल
शाहजहांपुर जनपद थाना जलालाबाद क्षेत्र के 12 पत्थर चौराहे के पास पेट्रोल पंप के सामने स्टेट हाईवे पर मंगलवार की देर शाम ट्रक ने सामने गया से आ रहे टेंपो के टक्कर मार दी। जिससे टेंपो में सवार गांव जवाहरगंज थाना फरीदपुर निवासी धर्मेंद्र व उसकी की पुत्री पंकजा गांव खुटरिया थाना कांठ निवासी यदुवीर,गुलाबों, मोनू व सुनीता घायल हो गई है.