बेरो: बेड़ो शहरी क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी ने जनसंपर्क अभियान चलाया
Bero, Ranchi | Mar 9, 2024 लोहरदगा संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी समीर उरांव ने मांडर विधानसभा क्षेत्र के बेड़ो शहरी क्षेत्र में बाजे गाजे के साथ जनसंपर्क अभियान की शुरूआत किया। इसके पूर्व महादानी मंदीर, देवी मंड़प व सरना स्थल में पुजा अर्चना कर विजय के लिये दुआ मांगी।