बेरो: बेड़ो प्रखंड मुख्यालय के महादानी मैदान स्थित रंगमंच में पूर्व मंत्री करमचंद भगत की पुण्यतिथि मनाई गई
Bero, Ranchi | Mar 8, 2024 प्रखंड मुख्यालय के महादानी मैदान स्थित रंगमंच में शुक्रवार को पुर्व मंत्री स्व करमचंद भगत की 17वीं पुण्यतिथि इनके छोटे पुत्र सह भाजपा नेता रामनारायण भगत की नेतृत्व में मनाई गई। मौके पर हिंदू जागरण मंच के प्रदेश महामंत्री वाणी कुमार राय,राजीव रंजन अधिकारी, भीखा उरांव समेत कई अन्य मौजूद थे।