बेरो: बेड़ो प्रखंड में उप स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण का विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने किया शिलान्यास
Bero, Ranchi | Mar 7, 2024 बेड़ो: प्रखंड में विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने गुरूवार को एक करोड़ 65 लाख की लागत से बनने वाले तीन उपस्वास्थ्य केन्द्र भवन निर्माण का शिलान्यास किया। मौके पर उपप्रमुख मोद्दसिर हक, पार्टी अध्यक्ष करमा उराँव, परवेज आलम समेत कई अन्य मौजूद थे।