पलवल पुलिस ने 8 साल से फरार ₹5,000 के इनामी बदमाश नदीम को दबोचा
पलवल, 11 अक्टूबर। एसपी दीप्ति गर्ग के निर्देशन में एवीटी स्टाफ हथीन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्थान के अलवर जिले के रामगढ़ थाने में दर्ज अपहरण और डकैती के वर्ष 2018 के मामले में फरार चल रहे इनामी बदमाश नदीम को गिरफ्तार किया है।
आरोपी नदीम पुत्र इस्लाम, निवासी गांव कोट, थाना बहीन, जिला पलवल पर ₹5,000 का इनाम घोषित था। प्रारंभिक जांच में उसके खिलाफ हरियाणा के विभिन्न थानों में गोवंश संरक्षण अधिनियम, चोरी और अवैध हथियार रखने सहित चार मामले भी सामने आए हैं।
एवीटी स्टाफ हथीन प्रभारी तेजपाल सिंह के अनुसार, कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए राजस्थान पुलिस के थाना रामगढ़, जिला अलवर की टीम को सौंप दिया गया है।
Palwal, Palwal | Oct 11, 2026