डुमरी: चैनपुर एवं डुमरी में विश्व आदिवासी दिवस की तैयारी तेज, बैठकों में कार्यक्रमों की रूपरेखा तय
Dumri, Gumla | Jul 28, 2026 आगामी 9 अगस्त को मनाए जाने वाले विश्व आदिवासी दिवस को लेकर चैनपुर एवं डुमरी में तैयारियां तेज हो गई हैं। दोनों स्थानों पर आयोजित बैठकों में पारंपरिक संस्कृति के संरक्षण, सामाजिक एकता और भव्य आयोजन को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। चैनपुर प्रखंड परिसर में आयोजित आदिवासी एकता मंच की बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद सदस्य मैरी लकड़ा ने की। बैठक में विश्व आदिवासी