राजमहल: राजमहल में तीन दिवसीय सोहराई लोक कला कार्यशाला संपन्न, एसडीओ ने 42 बच्चों को किया सम्मानित
एकता कला केंद्र राजमहल के तत्वावधान में स्थानीय पीएम श्री मध्य विद्यालय नयाबाजार में तीन दिवसीय आयोजित सोहराई लोक कला कार्यशाला शुक्रवार की दोपहर 2 बजे संपन्न हो गया। कार्यशाला में क्षेत्र के कुल 42 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पारंपरिक सोहराई चित्रकला की बारीकियां सीखीं। मुख्य अतिथि एसडीओ सदानंद महतो ने बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।